Skip to content
मुख्यपृष्ठ » जानकारी » भाज्य संख्या, भाज्य अभाज्य संख्या 100 तक, अभाज्य संख्या निकालने का फार्मूला ,1 और 10 के बीच कितनी अभाज्य संख्या है

भाज्य संख्या, भाज्य अभाज्य संख्या 100 तक, अभाज्य संख्या निकालने का फार्मूला ,1 और 10 के बीच कितनी अभाज्य संख्या है

नमस्कार दोस्तों स्वागत हैं, आपका हमारे एक और नये शानदार आर्टिकल में। आज के इस आर्टिकल में हम आपको भाज्य संख्या के बारे में बताने वाले हैं। जिसमें भाज्य संख्या क्या होती है? भाज्य संख्या की परिभाषा, भाज्य संख्या के प्रकार,भाज्य संख्या का पता कैसे करें और साथ ही भाज्य संख्या के कुछ उदाहरण इत्यादि के बारे में विस्तार से समझेंगे।

आज के इस पोस्ट में भाज्य संख्या in English  के बारे में बात करेंगे।  यह विषय काफी जरूरतमंद है जिन्हें  गणित अच्छे से सीखना चाहते हैं।  यह विषय  फाउंडेशन है  गणित के लिए।  बिना इसको अच्छे समझे आप अंको  का सही उपयोग नहीं कर सकते। हमने आपके लिए नीचे भाज्य अभाज्य संख्या 100 तक साझा किया है।  अगर आपको 1 से 500 तक अभाज्य संख्या  अलग से चाहिए तो कमेंट करके बताइए। 

भाज्य संख्या, भाज्य अभाज्य संख्या 100 तक, अभाज्य संख्या निकालने का फार्मूला ,1 और 10 के बीच कितनी अभाज्य संख्या है
भाज्य संख्या, भाज्य अभाज्य संख्या 100 तक, अभाज्य संख्या निकालने का फार्मूला ,1 और 10 के बीच कितनी अभाज्य संख्या है

 वैसे तो 1 से 100 तक अभाज्य संख्या  काफी है समझने के लिए इसके बाद  के अंक आप खुद से बना सकते हैं हमारी आर्टिकल को समझने के बाद। 

इस आर्टिकल में अभाज्य संख्या निकालने का फार्मूला  विस्तार से समझाया है।  इसको समझने के बाद आप खुद से 1 से 200 तक अभाज्य संख्या formula  बना पाओगे। 

 और कुछ ऐसे प्रश्न हैं जिनका उत्तर हमने दिया है जैसे ,1 अभाज्य संख्या क्यों नहीं है ओर  1 और 10 के बीच कितनी अभाज्य संख्या है.. 

भाज्य संख्या

वह सभी प्राकृतिक संख्याओं जिनके दो से अधिक गुणनखंड होते, हैं उसे भाज्य के रूप में परिभाषित किया जाता हैं। भाज्य संख्या मीनिंग इन इंग्लिश  “Composite Number” होता हैं।

भाज्य संख्या की परिभाषा दूसरे शब्दों में कहें तो

वह संख्या जिसे 1 और स्वयं के अलावा भी किसी और संख्या से पूरी तरह से विभाजित किया जा सके उस संख्या को भाज्य संख्या कहते हैं।भाज्य संख्या के कम से कम 3 गुणनखंड होते है। आइए कुछ उदाहरण के साथ इसे प्रैक्टिकल समझते हैं।

 Exa. 4,6,8,9,….∞

भाज्य संख्याएँ कैसे पता करें ?

जैसा की हमने आगे सीखा की – तीन या तीन से अधिक गुणनखण्ड वाले धनात्मक संख्या को भाज्य संख्या कहते हैं। हम किसी भी संख्या का विभाजन करके पता लगा सकते हैं, की उसको कितने संख्या से विभाजित कर सकते हैं या उसके कितने गुणनघंड हैं।

जैसे:-

4÷ 1 = 4

4 ÷ 2 = 2

4 ÷ 4 = 1

इस एग्जाम्पल में 4 का गुणनखण्ड 4,2 और 1 हैं। 4 का विभाजन 1 और स्वयं के अलावा 2 से भी हो रहा हैं। अर्थात यह भाज्य संख्याएँ हैं।

Ex : 4, 6, 8, 9, 10, 12, ………∞

उपरोक्त सभी उदाहरण भाज्य संख्या के है, अगर आप चाहो तो हमारे द्वारा बताया गया भाज्य संख्या कैसे निकालते हैं? वह टॉपिक पढ़ के आप खुद से चेक कर सकते हो कि भाज्य संख्या है या नहीं ।

भाज्य संख्या के प्रकार

भाज्य संख्या को संख्या के बनावट एवं उपयोग के आधार पर दो भागों में विभाजित किया जाता है। हम इन दोनो प्रकारों को अच्छे से और deeply समझाने का पुरा प्रयत्न करेंगे। आप बस इसको ध्यान पढ़ना। और इसके रिलेटेड कुछ क्वेश्चंस सॉल्व करना।

सम भाज्य संख्याएँ

विषम भाज्य संख्याएँ

1. सम भाज्य संख्याएँ

भाज्य संख्याएँ जो पूरी तरह 2 से विभाजित हो जाए ऐसी धनात्मक भाज्य संख्याएँ सम भाज्य संख्याएँ कहलाती है। वह सभी भाज्य संख्या जिनको 2 से पुरी तरह से cancel किया जा सके उसे सम भाज्य संख्याएँ से परिभाषीत किया जाता हैं।

जैसे : 4, 6, 10, 16,…. 

इनमे से सभी संख्याओ को 2 से विभाजीत कर सकते हैं।

सबसे छोटी सम भाज्य संख्या 4 होती हैं।

2. विषम भाज्य संख्याएँ

वह भाज्य संख्याएँ जो पूरी तरह 2 से विभाजीत न हो उसे विषम भाज्य संख्याएँ कहते है। दुसरे शब्दों में वे सभी विषम धनात्मक पूर्णांक जो अभाज्य संख्या नही है। इन संख्या को 2 से कैंसल नहीं कर सकते हैं।

जैसे : 9, 15, 21, 25 …

सबसे छोटी विषम भाज्य संख्या 9 होती है।

भाज्य संख्या का गुणधर्म

  • 2 और 5 भाज्य संख्या नही है।
  • सबसे छोटी भाज्य संख्या 4 होती है।
  • मात्र धनात्मक संख्या ही भाज्य संख्या होती हो सकती हैं।
  • भाज्य संख्याएँ धनात्मक पूर्णांक, पूर्ण, प्राकृत संख्याएँ आदि हो सकती है।
  • तीन या तीन से अधिक गुणनखंड वाले संख्या को ही भाज्य संख्याओं के रूप में परिभाषित किया जा सकता है।
  • भाज्य संख्याएँ विषम और सम हो सकती है।

1 से 150 भाज्य संख्याएँ

4 6 8 9 10 12 14 15 16 18

20 21 22 24 25 26 27 28 30 32

33 34 35 36 38 39 40 42 44 45

46 48 49 50 51 52 54 55 56 57

58 60 62 63 64 65 66 68 69 70

72 74 75 76 77 78 80 81 82 84

85 86 87 88 90 91 92 93 94 95

96 98 99 100 102 104 105 106 108 110

112 114 116 118 120 122 124 126 128 130

132 134 136 138 140 142 144 146 148 150

निष्कर्ष

उम्मीद है, ये आर्टिकल आपको भाज्य संख्या के बारे समझाने में यूजफुल रहा होगा जैसे भाज्य संख्या किसे कहते हैं, भाज्य संख्या के कितने प्रकार हैं, कैसे पता करें की दी हुई संख्या भाज्य संख्या हैं या नहीं etc. अगर आपको अभी भी इस से जुडे कोई  सवाल हैं तो कॉमेंट सेक्शन में जरूर बताए और इसे अपने यार दोस्तों के साथ share करे ताकी वो भी भाज्य संख्या के बारे हिंदी में अच्छे से जनकारी प्राप्त कर सके।

Happy learning 🎊

1 thought on “भाज्य संख्या, भाज्य अभाज्य संख्या 100 तक, अभाज्य संख्या निकालने का फार्मूला ,1 और 10 के बीच कितनी अभाज्य संख्या है”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *